Home » बारिश में लापरवारी सेहत पर पड़ सकता है भारी, डायबिटीज मरीजों को बरसात में सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत
स्वास्थ्य

बारिश में लापरवारी सेहत पर पड़ सकता है भारी, डायबिटीज मरीजों को बरसात में सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

मानसून का मौसम डायबिटीज के रोगियों के लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। इसलिए शुगर से पीड़ित लोगों को बारिश में सावधान रहने की जरूरत है। मानसून में मौसमी और वायरल संक्रमणों के बढ़ते खतरे के अलावा दिनचर्या भी प्रभावित होती है। इस मौसम में डायबिटीज के मरीज को घर के अंदर एक्टिव रहना जरूरी है। खाने में हेल्दी चीजें शामिल करें और अपने ग्लूकोज रीडिंग के बारे में अपडेट रहें।

चिकित्सकों की मानें तो डायबिटीज मरीजों को बरसात में सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। बारिश में डायबिटीज मरीजों के लिए ब्लड शुगर को नॉर्मल करना बेहद जरूरी है वरना डायबिटीज न्यूरोपैथी का खतरा बढ़ने लगता है। शुगर कंट्रोल करने के लिए बॉडी को एक्टिव रखना, डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करना और बारिश के पानी से बचाव करना बेहद जरूरी है। इस मौसम में ब्लड शुगर को नार्मल नहीं किया जाए तो फुट अल्सर हो सकता है। इस मौसम में बारिश का पानी पैरों में इंफेंक्शन का कारण बन सकता है।

मानसून में डायबिटीज को कैसे कंट्रोल रखें?

घर की बनी चीजें खाएं- बारिश के दौरान स्ट्रीट फूड लोगों को अच्छा लगता है, लेकिन ये खाना खराब होने का खतरा भी कहीं ज्यादा होता है। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों को संक्रमण को रोकना कठिन हो सकता है। खाने में घर की बनी चीजें, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें, पकी सब्जियां खाएं। फल सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं।

पैरों की करें खास देखभाल – मधुमेह पीड़ितों को इस समय अपने पैरों की खास देखभाल करनी चाहिए। पैर गीले होने पर फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इस मौसम में चोट लगने से भी बचाएं। पैरों को सूखा रखें। गीले सॉक्स न पहनें। पैरों के नाखून साफ और कटे हुए रखें। नंगे पैर चलने से बचें। आरामदायक जूते ही चुनें।

नियमित शुगर की जांच- मानसून में नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर की जांच रखें। खाने, व्यायाम या तनाव के स्तर में ग्लूकोज लेवल प्रभावित कर सकता है। मौसम में नमी और तापमान में परिवर्तन भी इंसुलिन संवेदनशीलता को प्रभावित कर सकते हैं। जिससे ब्लड शुगर कम या ज्यादा हो सकता है। इसलिए समय -समय पर ब्लड शुगर की जांच करते रहें।

घर में कोई न कोई व्यायाम करें- इस मौसम में भी अपनी फिटनेस दिनचर्या को कम न होने दें, भले ही आपको घर के अंदर ही क्यों न व्यायाम करना पड़े। बारिश न हो तो बाहर जाकर वॉक करें। घर के अंदर लो इंटेंसिटि वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं। जैसे 30 मिनट की छोटी कसरत या घर के अंदर रोजाना सुबह की वॉक कर लें इससे ब्लड शुगर मेंटेन रहेगा।

हाइड्रेटेड रहें- ह्यूमिडिटी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। जिससे ग्लूकोज का लेवल भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप खूब पानी पीते रहें। भले ही आपको प्यास न लगे। हर्बल टी और इन्फ्यूज्ड पानी भी हाइड्रेशन में सहायता कर सकते हैं।

 

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studio लेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Search

Archives