Home » सर्दियों में बह रही है नाक, तो ये घरेलू उपाय आपको तुरंत पहुंचा सकते हैं राहत
स्वास्थ्य

सर्दियों में बह रही है नाक, तो ये घरेलू उपाय आपको तुरंत पहुंचा सकते हैं राहत

सर्दियों के मौसम में वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में कई लोग सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहते हैं। बदलते मौसम में वो लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। ठंड की वजह से लोगों के नाक बहने लगते हैं। नाक बहना यानी राइनोरिया सर्दी, फ्लू, एलर्जी, ठंडे मौसम, साइनस संक्रमण या कुछ दवाओं के कारण हो सकता है, जिसमें नाक की परत से अतिरिक्त बलगम निकलता है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू उपाय के जरिए बहती नाक को रोका जा सकता है।

नमक के पानी के गरारे : गले की खराश और नाक के जमाव के लिए नमक का पानी रामबाण है। इसके लिए गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर गरारे करें। इससे भी काफी आराम मिलेगा।

अदरक और शहद की चाय : अदरक में एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अदरक के छोटे टुकड़े को पानी में उबालें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। यह शरीर को अंदर से गर्माहट देता है और संक्रमण से लड़ता है।

हल्दी वाला दूध :  हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो संक्रमण को रोकने में मदद करता है। इसके लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। यह जुकाम और बहती नाक में बहुत आराम देता है।

लहसुन का सेवन : लहसुन में ‘एलिसिन’ नामक तत्व होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और बहती नाक से छुटकारा दिलाने में सहायक है।

Search

Archives