Home » फायदे के चक्कर में ज्यादा खा रहे हैं पिस्ता, तो हो जाएं सावधान, वजन बढ़ने के साथ ही हो सकती है ये समस्याएं
स्वास्थ्य

फायदे के चक्कर में ज्यादा खा रहे हैं पिस्ता, तो हो जाएं सावधान, वजन बढ़ने के साथ ही हो सकती है ये समस्याएं

ड्राई फ्रूट्स में ज्यादातर लोग पिस्ता खाना पसंद करते हैं।  पिस्ता को लोग नमकीन की तरह खाते हैं। सॉल्टी पिस्ता स्वाद तो देता ही है साथ ही शरीर को पोषण भी पहुंचाता है। पिस्ता में कई विटामिन और मिनरल भरे हैं।  पिस्ता सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह दिल की सेहत को बेहतर बनाने, वजन नियंत्रित रखने और स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है।  पिस्ता को एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स माना जाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा पिस्ता खाने से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही पिस्ता खाना चाहिए। जानिए ज्यादा पिस्ता खाने से क्या नुकसान होते हैं?

ड्राईफ्रूट्स में पिस्ता एक हेल्दी नट है जो सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। पिस्ता में प्रोटीन होता है जो वजन घटाने में मदद करता है। डाइटिंग करने वालों के लिए पिस्ता हेल्दी स्नैकिंग का अच्छा ऑप्शन है। पिस्ता में विटामिन बी6, मैग्नीज, फास्फोरस और कॉपर जैसे मिनरल पाए जाते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए पिस्ता में कैल्शियम और जिंक होता है। त्वचा को हेल्दी रखने के लिए विटामिन सी पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर पिस्ता लो कैलोरी और हाई फाइबर ड्राई फ्रूट है। पिस्ता में आयरन भी पाया जाता है जो खून की कमी को दूर करता है।

ज्यादा  पिस्ता खाने के नुकसान- पिस्ता की तासीर भी गर्म होती है। इसलिए ज्यादा मात्रा में इसका सेवन न करें। पिस्ता खाने से कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है। पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। जिन लोगों को किडनी में स्टोन है उन्हें पिस्ता नहीं खाना चाहिए। ज्यादा पिस्ता खाने से किडनी में पथरी भी हो सकती है। क्योंकि पिस्ता में ऑक्सालेट नाम का एक ऐसा कंपाउंड पाया जाता है, जो स्टोन की समस्या पैदा कर सकता है। ज्यादा पिस्ता खाने से वजन घटाने की बजाय बढ़ सकता है। ज्यादा पिस्ता का सेवन करने से अपच, एसिडिटी और कब्ज की समस्या भी हो सकती है।

15-20 ग्राम पिस्ते का सेवन सुरक्षित – वैसे तो पिस्ता पोषण से भरपूर होता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। डेली 15-20 ग्राम पिस्ते का सेवन सुरक्षित माना जाता है।अधिक सेवन से वजन बढ़ना, पाचन समस्याएं, हाई बीपी और एलर्जी जैसी प्रॉब्लम हो सकती हैं। इसलिए बैलेंस में सेवन करें और इसके अमेजिंग फायदों का बस लाभ उठाएं।

 

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studio लेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Search

Archives