किडनी की बीमारी शरूआत में कोई खास लक्षण नहीं दिखाती है लेकिन कुछ कंडीशन्स जैसे किडनी डिसीस की फैमिली हिस्ट्री, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज में इसके लक्षणों का ध्यान रखकर आप इस बीमारी से भी बच सकते हैं, उसे बढ़ने से भी रोक सकते हैं।
ज्यादातर लोगों को लगता है कि सिर्फ पानी की कमी के कारण ही किडनी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको भी यही लगता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।
ज्यादा नमक या चीनी खतरनाक- अगर आप जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो लोग ज्यादा मात्रा में नमक कंज्यूम करते हैं, उनकी किडनी के डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है। जरूरत से ज्यादा चीनी खाने से भी आपकी किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए लिमिट में रहकर ही नमक/चीनी का सेवन करना चाहिए।
इन आदतों से बना लें दूरी – जो लोग धूम्रपान करते हैं, उनकी न केवल किडनी डैमेज हो सकती है बल्कि उनकी ओवरऑल हेल्थ भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा शराब पीने की आदत भी किडनी को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप किडनी से जुड़ी समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं, तो आपको इस तरह की बुरी आदतों से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
गौर करने वाली बात- पानी की कमी तो किडनी से जुड़ी समस्याओं का मुख्य कारण होती ही है। इसके अलावा अगर आप अक्सर मूत्र रोकते हैं, तो भी किडनी की सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। किडनी की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए अपनी इस आदत को सुधार लेने में ही समझदारी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दर्द निवारक दवाइयां यानी पेन किलर्स भी किडनी डैमेज का कारण बन सकती हैं।इसलिए ज्यादा पेनकिलर दवाओं के सेवन से भी बचना चाहिए
किडनी खराब होने पर मिलते हैं ये संकेत – यूरिन में बदलाव, यूरिन के रंग में परिवर्तन, पैरों और टखनों में सूजन, थकान और मतली जैसे लक्षण किडनी की बीमारी का संकेत होते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि शुरूआती किडनी की बीमारी के कोई लक्षण नहीं भी हो सकते हैं, इसलिए अगर आपके परिवार में इसकी किडनी डिसीस की हिस्ट्री रही है या फिर आपको डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर है तो आपको नियमित अपनी किडनी की जांच करानी चाहिए। किडनी डिसीस मं आंखों में लालिमा और सूजन भी नजर आती है जो अक्सर हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी होती है।
डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studio लेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।







