Home » रोज सुबह करें भीगे हुए चने का सेवन, सेहत को मिलेगा चौतरफा फायदा
स्वास्थ्य

रोज सुबह करें भीगे हुए चने का सेवन, सेहत को मिलेगा चौतरफा फायदा

हर रोज नियम से सुबह भीगे हुए चने खाएं। भीगे हुए चने आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकते हैं। अगर आपने सही मात्रा में और सही तरीके से भीगे हुए चनों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लिया, तो आपकी सेहत को काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है।  बता दें कि भीगे हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

क्या आप जानते हैं कि चने को पानी में भिगोने के बाद खाने से इन्हें पचाना आसान हो जाता है। इसके अलावा चने को भिगोने के बाद कंज्यूम करने से पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर होता है। ऊर्जा और ताकत को बढ़ाने के लिए प्रोटीन से भरपूर भीगे हुए चने खाने की सलाह दी जाती है। भीगे हुए चने गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

खून की कमी को दूर करने में कारगर- ब्लड शुगर लेवल की समस्या पर काबू पाने के लिए भीगे हुए चने का सेवन किया जा सकता है। भीगे हुए चने, खून की कमी को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। भीगे हुए चने में मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं यानी भीगे हुए चने दिल की सेहत को सुधारने में असरदार साबित हो सकते हैं। भीगे हुए चने दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे-  बता दें कि फाइबर से भरपूर भीगे हुए चने खाकर वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बनाया जा सकता है। अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो भी भीगे हुए चने को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको रात भर चने को पानी में भिगोकर रखना चाहिए।

 

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Search

Archives