Home » खीरा खाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती…
स्वास्थ्य

खीरा खाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती…

गर्मी के मौसम में डॉक्टर पानी से भरपूर वाले फल को खाने की सलाह देते है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती साथ ही पेट भी भरा रहता है। सलाद स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खीरा को सलाद बनाकर खाया जाता है। लेकिन ज्यादातर लोग इसे खाते समय एक गलती करते हैं। जिसकी वजह से उन्हें भरपूर फायदा नहीं मिल पाता है। आपकी इस गलती से शरीर को खीरा से सारे फायदे नहीं मिल पाते हैं। जानिए आप खीरा खाते वक्त क्या गलती कर बैठते हैं?

डाइटिशियिन की मानें तो खीरा खाते वक्त लोग एक छोटी सी गलती कर बैठते हैं जिससे शरीर को उतना फायदा नहीं मिल पाता है। ज्यादातर लोग खीरा को छीलकर खाते हैं। लेकिन अगर आप खीरा को बिना छीले खाते हैं तो इससे कहीं ज्यादा फायदा मिलता है। खीरा के छिलका में विटामिन ए यानि बीटा कैरोटिन और विटामिन के पाया जाता है। जो शरीर और बालों को लिए फायदेमंद साबित होता है।

बिना छीले खीरा खाने के फायदे?

  • गुड डाइजेस्टिव सिस्टम- जिन लोगों को कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं उन्हें बिना छीले ही खीरा खाना चाहिए। खीरा के छिलका में अघुलनशील फाइबर होता है जो कब्ज से राहत दिलाता है। बोवेल मूवमेंट को बेहतर बनाने में और पेट साफ करने में मदद करता है। डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा होता है।
  • मोटापा कम करने में सहायक- अगर आप बिना छीले खीरा खाते हैं तो इसकी कैलोरी और भी कम हो जाती हैं। खीरा में फाइबर और रफेज की मात्रा इसके छिलके से और बढ़ जाती है। बिना छीले खीरा खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे खाने के क्रेविंग कम होती है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
  • एजिंग करे कम – खीना खाने से स्किन ग्लो करती है लेकिन इसके खीरा के छिलके में एस्कॉर्बिक एसिड होता है जो एजिंग को कम करता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ऑक्सीडेटिव डैमेज से स्किन को प्रोटेक्ट करते हैं।
  • विटामिन ए और के से भरपूर- खीरा के छिलके में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। बीटा कैरोटीन लेना है तो खीरा को बिना छीले ही खाएं। इसके अलावा खीरा के छिलके में ब्लड को क्लॉटिंग में बदलने में मदद करने वाला विटामिन के भी पाया जाता है। विटामिन के हड्डियों को मजबूत बनाता है।

Search