Home » बारिश में खान-पान को लेकर हो जाएं अलर्ट, थोड़ी भी लापरवाही स्वास्थ्य पर पड़ सकता है भारी
स्वास्थ्य

बारिश में खान-पान को लेकर हो जाएं अलर्ट, थोड़ी भी लापरवाही स्वास्थ्य पर पड़ सकता है भारी

मानसून आ चुका है और बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसे में खाने-पीने की चीजों को लेकर थोड़ी भी लापरवाही स्वास्थ्य को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

बारिश के मौसम में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। ऐसे में खानपान का ख्याल भी काफी ज्यादा रखना पड़ता है। अगर आप हेल्थ के साथ किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज नहीं करना चाहते हैं तो डेली डाइट में सब्जियों की च्वॉइस काफी सोच-समझकर करें। आमतौर पर ना खाने वाली सब्जियों के बारे में तो सभी बताते हैं। लेकिन यहां जाने बारिश में किन सब्जियों को खाना हेल्थ के लिए अच्छा होता है। इन 5 तरह की सब्जियों को डेली खाना अच्छा होगा। जानें कौन सी हैं ये मानसून फ्रेंडली सब्जियां।

तुरई- बच्चे क्या बड़े भी तुरई के नाम से मुंह बना लेते हैं। लेकिन कहा जाता है कि हमेशा सीजनल फल और सब्जियों को ही खाना चाहिए और तुरई सबसे ज्यादा बारिश होने के बाद ही फलती है। साथ ही ये सब्जी वाटर रेजिस्टेंस होती है। इसमे कीड़े आसानी से नहीं पड़ते। साथ ही तुरई खाने में हल्की और सुपाच्य होती है। इसलिए बारिश में तुरई को जरूर खाना चाहिए।

लौकी- लौकी भी तुरई की तरह ही बारिश में फलती है और इसमे कीड़े वगैरह आसानी से नहीं पड़ते। लौकी भी खाने में हल्की और आसानी से डाइजेस्ट हो जाती है।

कंटोला- कंटोला को ककोड़ा या कंटीला परवल भी कहते हैं। इसे खेखसा भी कहा जाता है। स्पाइन गार्ड नाम की ये कंटीली सब्जी दिखने में भले ही अजीब लगती हो। लेकिन इसके फायदे  ढेर सारे हैं। बारिश में कंटोला जरूर खाना चाहिए। ये बहुत कम समय के लिए ही मार्केट में मिलती है। इसे खाने से बारिश में इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही डाइजेशन के लिए अच्छी होती है।

परवल- गर्मियों का सीजन शुरू होते ही मार्केट में परवल मिलने लगते हैं। ये सब्जी भी सीजनल होती है और गर्मी के साथ बारिश में मिलती है। परवल विटामिन सी से भरपूर होता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। साथ ही पचने में आसान होता है। बारिश के मौसम में स्लो मेटाबॉलिज्म को सही रखने में ये सब्जी मदद करती है।

टिंडा- लौकी की तरह दिखने वाला गोल और छोटे आकार का टिंडा भी हेल्थ के लिए अच्छा होता है। तो घर में अगर टिंडे की सब्जी बनती है तो इसे बिना मुंह बनाए खा लें। ये बॉडी में फाइबर बढ़ाने के साथ ही पचने में आसान होता है। जो बारिश के लिए हेल्दी सब्जियों में से एक है।

किन सब्जियों को ना खाएं- बारिश के मौसम में काफी सारी सब्जियों को खाने की मनाही होती है। कारण है बैक्टीरिया, पत्तेदार,हरी सब्जियों में कीड़े छुप कर बैठे होते हैं। वही आसानी से डाइजेस्ट ना होने वाली सब्जी जैसे पालक, चौलाई, गोभी, सूरन, अरवी जो पेट को हैवी फील कराती है।

Search

Archives