Home » हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल
हरियाणा

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत। चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस के पास लगे एक ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में दो बच्चों सहित 11 लोग झुलसकर और घायल हो गए। घायलों को मतलौडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से 7 लोगों को गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

घटना पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह हुई। बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई। जिससे 11 लोग चपेट में आ गए।

घायलों में दो बच्चे शामिल, पुलिस और निगम जांच में

मलबे के नीचे दबने वालों में 35 वर्षीय मनसा राम, 25 वर्षीय रंजना, 11 वर्षीय नितेश और मात्र 9 साल की मासूम सोनम शामिल हैं। इनके अलावा सात लोगों को ट्रांसफार्मर फटने के बाद उससे निकले ज्वलनशील पदार्थ के छींटे लगे। जिन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मतलौडा थाना पुलिस और बिजली निगम की टीम जांच में जुटी हुई है।

Search

Archives