Home » लिफ्ट देने के बहाने बनाया हवस का शिकार, सहेली को भी बनाया बंधक, ऑटो चालक की गंदी करतूत
हरियाणा

लिफ्ट देने के बहाने बनाया हवस का शिकार, सहेली को भी बनाया बंधक, ऑटो चालक की गंदी करतूत

पानीपत। पानीपत में ऑटो चालक ने लिफ्ट के बहाने महिला श्रमिक से खेत में दुष्कर्म किया। ऑटो चालक के दोस्त ने सहेली को भी बंधक बना लिया। 25 जुलाई को हुई वारदात में पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

आरोप शामली के गांव टपराना निवासी इरशाद व उसके दोस्त दानिश पर लगा है। महिला की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों पर केस दर्ज किया है। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। किला पुलिस थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी की रहने वाली है। वह तीन बच्चों की मां है। उसका पति सेक्टर-29 और वह कुराड़ के पास एक फैक्ट्ररी में काम करती है। 25 जुलाई को सहेली के साथ फैक्ट्ररी में पेमेंट लेने गई थी। उस दिन फैक्ट्री बंद मिली। दोपहर लगभग 12 बजे उसके पास इरशाद की कॉल आई। उसने पूछा वह कहां है। उसने बता दिया कि वह कुराड़ के गेट के सामने है और ऑटो का इंतजार कर रही है। कुछ देर बाद इरशाद दोस्त दानिश के साथ यहां आया। दानिश भी पहले उसके साथ फैक्ट्री में काम करता था।

उन्होंने कहा कि वह उसे उसकी कॉलोनी में छोड़ देंगे। वह दोनों ऑटो में बैठ गई। गांव छाजपुर खुर्द के पास इरशाद व दानिश ने उसे जान से मारने की धमकी देकर बीयर पिलाई। इरशाद उसको ऑटो से जबरदस्ती उतारकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। दानिश ने उसकी सहेली को ऑटो में बंधक बनाए रखा। दोनों उसे बबैल रोड पर छोड़कर फरार हो गए। उसने अपने स्वजन को इसके बारे में बताया। इसकी शिकायत सनौली थाना पुलिस में दी। एक आरोपित पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। दूसरे पर अपराध में साथ देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

महिला का अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
सरिता देवी, जांच अधिकारी, सनौली पुलिस थाना।

Search

Archives