Home » ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में 3 की मौत 16 लोग घायल
देश हरियाणा

ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में 3 की मौत 16 लोग घायल

पानीपत- झटीपुर के पास ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में 3 की मौत 15 से 16 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पानीपत के सामान्य हॉस्पिटल लाया गया। वही कुछ घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए उनको डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। वही इस मामले को लेकर डॉ दीपक ने जानकारी देते हुए कहा कि झटीपुर के पास ट्रक ने चुलकाना खाटू श्याम के दर्शन करके लूट रहे ट्रैक्टर ट्राली सवारों को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी जिसमें तीन महिलाएं की मृत्यु बताई जा रही है वही 15 से 16 लोग घायल हुए हैं।

एसएचओ समालखा सुनील ने जानकारी देते हुए कहा यह सभी लोग झटीपुर गांव के रहने वाले हैं। यह लोग चुलकाना धाम से खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे तभी अचानक ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। फिलहाल इस मामले में ट्रक चालक था अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया मैं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Search

Archives