गुजरात। गुजरात एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। गुजरात एटीएस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो हथियारों के एक्सचेंज के लिए गुजरात आए थे। इनमें से एक आंध्र प्रदेश का है और 2 यूपी के हैं। ये तीनों किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने के फिराक में थे, इससे पहले वे धर-दबोचे गए। पकड़े गए इन लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये पिछले एक साल से गुजरात एटीएस के रडार पर थे। तीनों को हथियार सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। ये देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे।’







