Home » मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 7 की मौत
गुजरात

मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 7 की मौत

अहमबाद। गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार तड़क़े दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सडक़ किनारे चल रहे कुछ लोगों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।

लखतर पुलिस इंस्पेक्टर योगेश पटेल ने बताया कि यह घटना लखतर-विरामगाम हाईवे पर रात करीब रात करीब 1.30 बजे हुई, जब तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप राजकोट के एक मंदिर से पूजा-अर्चना करने के लिए एक जुलूस के रूप में पैदल जा रहा था। जिले के लखतर तालुका में भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में, लापरवाही से चलाए जा रहे एक ट्रक ने इन श्रद्धालुओं को कुचल दिया।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में छह तीर्थयात्रियों और सड़क़ किनारे खड़े एक डंपर के ड्राइवर की मौत हो गई, मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि घायलों की संख्या अभी साफ नहीं है। उन्होंने कहा, तीर्थयात्री पैदल चल रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वे बहुचराजी स्थित एक मंदिर में पूजा करने के लिए पैदल निकले थे, तभी पीछे से पूरी रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। अधिकारी ने आगे बताया कि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ऩे की कोशिश जारी हैं।

Search

Archives