Home » अहमदाबाद प्लेन क्रैशः गुजरात रवाना हुए अमित शाह, थोड़ी देर में पीएम मोदी भी आएंगे
गुजरात

अहमदाबाद प्लेन क्रैशः गुजरात रवाना हुए अमित शाह, थोड़ी देर में पीएम मोदी भी आएंगे

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक प्लेन क्रैश हो गया है। अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजी परिसर में ये हादसा हुआ। विमान में 242 यात्री सवार थे। कहा जा रहा है कि ये इलाका एयरपोर्ट के पास है। जानकारी के अनुसार, टेक ऑफ के दौरान विमान एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गई, जिससे आग लग गई।

विमान में इस देश के इतने नागरिक थे सवार

विमान में 169 भारतीय नागरिक, तो 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक सवार थे। अहमदाबाद पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू विमान हादसे की खबर मिलते ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वे विजयवाड़ा में थे।

आईएसटी प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां डॉक्टर्स रहते थे

बता दें, जिस बिल्डिंग से विमान टकराया है, वहां, अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं. बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है।

विजय रुपाणी का टिकट आया सामने

रूपाणी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी के करीबी का कहना है कि वे अपनी बेटी से मिलने के लिए जा रहे थे। रूपाणी की 12 नंबर सीट थी।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ऑपरेशन फिलहाल बंदसरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि हादसे की वजह से एयरपोर्ट पर ऑपरेशन को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

शाह को पीएम मोदी ने गुजरात जाने के लिए कहा

सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की।

Search

Archives