Home » अहमदाबाद प्लेन हादसा : अब ATS करेगी पूरे मामले की जांच, BLACK BOX बरामद
गुजरात

अहमदाबाद प्लेन हादसा : अब ATS करेगी पूरे मामले की जांच, BLACK BOX बरामद

अहमदाबाद। गुरुवार दोपहर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान मेघानी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में सवार 242 यात्रियों में से 241 यात्रियों की मौत हो गई है। प्लेन में सवार सभी क्रू मेंबर्स समेत लगभग सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस हादसे में चमत्कारिक रूप से 40 वर्षीय भारतीय मूल के विश्वाश कुमार रमेश जीवित बच गए।

इस हादसे के बाद आज सुबह 8ः30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए। इससे पहले हादसे का शिकार बोइंग विमान का एक ब्लैक बॉक्स मिल गया है, वहीं दूसरे ब्लैक बॉक्स की तलाश जारी है। अब इस बॉक्स की मदद से हादसे की असली वजह सामने आएगी। इसके अलावा फ्लाइट का डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर दोनों मिल गए हैं।

बता दें कि, विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया, जिससे 30-35 और लोगों की मौत हुई। बचाव कार्य में एनडीआरएफ की छह टीमें लगी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वह घटना स्थल का भी दौरा करेंगे। यह भारत के उड्डयन इतिहास का एक सबसे घातक हादसा है। लंदन-गैटविक जाने वाली इस एआई -171 उड़ान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे।

एटीएस करेगी हादसे की जांच

अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश मामले में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) जांच करेगा। इस मामले में क्रैश साइट से डीवीआर मिला है, जिसे एटीएस ने अपने कब्जे में ले लिया है। गुजरात एटीएस की टीम इस मामले में पैरेलल जांच कर रही हैं, वहीं, फॉरेंसिक की टीम ने क्रैश साइट से सैंपल इकट्ठा कर लिए हैं, जो जांच के लिए जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन

इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। विजय रुपाणी लंदन जा रहे थे। विजय रुपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज का कहना है कि विजय रूपाणी की पत्नी ब्रिटेन में थीं। उनकी पत्नी 6 महीने से वहीं थी। उन्हीं को लाने के लिए विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे। तभी अहमदाबाद में टेक ऑफ के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया। यात्रियों की लिस्ट में विजय रुपाणी का नाम 12वें नंबर पर अंकित है और उनका सीट नंबर 2डह दर्ज है।

पीएम न राहत और बचाव कार्य को लेकर अहम बैठक की

अस्पताल में दौरे के बाद पीएम मोदी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ राहत और बचाव कार्य को लेकर अहम बैठक की। पीएम ने एयरपोर्ट ही ये अहम बैठक की। इससे पहले उन्होंने अस्पतालों का दौरा किया जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

पीएम मोदी ने विजय रूपाणी की पत्नी से मुलाकात की

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश के बाद यहां पहुंचे पीएम मोदी में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की पत्नी से मुलाकात की। इस हादसे में रूपाणी की भी मौत हो गई है। उनकी पत्नी आज सुबह की लंदन से अहमदाबाद पहुंची हैं।

Search

Archives