Home » अग्निकांड पीड़ित के परिजनों से भिड़े आप विधायक, दनादन जड़े थप्पड़
गुजरात

अग्निकांड पीड़ित के परिजनों से भिड़े आप विधायक, दनादन जड़े थप्पड़

भरूच। जिले के झगडिय़ा में 23 अप्रैल को मेट्रोपॉलिटन एक्जिम कंपनी में जबरदस्त धमाके के बाद आग लग गई थी। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई थी और 13 से ज्यादा अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

इस दौरान पीड़ितों के इंसाफ दिलाने का दावा करने वाले विधायक चैतर वसावा ने मृतक के रिश्तेदार को ही थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल 27 अप्रैल को विधायक चैतर वसावा पीड़ितों के परिवारों और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कंपनी के गेट पर पहुंचे। उनकी मुख्य मांग थी कि मृतकों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और घायलों के इलाज का खर्च कंपनी उठाए।

Search

Archives