Home » जान बचाने के लिए पांचवीं मंजिल से कूदी महिला, बहुमंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग
गुजरात

जान बचाने के लिए पांचवीं मंजिल से कूदी महिला, बहुमंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार को रिहाइशी बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। इंदिरा ब्रिज के पास की बिल्डिंग में आग के बेकाबू होने पर एक महिला ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। बिल्डिंग के नीचे खड़े लोगों ने महिला को जमीन पर नहीं गिरने दिया और महिला की किसी तरह से जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल ने बहुत मुश्किल से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में पांच लोग घायल हुए। आग की यह घटना आत्रेय आर्किड सोसाइटी में हुई। गुजरात में पिछले साल राजकोट में टीआरपी गेमजोन में भीषण आग में 28 की मौत हुई थी।

आग बुझाने के दौरान कूदी महिला

चश्मदीदों ने बताया कि जब फायर विभाग के कर्मचारियों द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा था, उसी दौरान इमारत के दूसरी ओर छठवीं मंजिल से एक महिला खुद को बचाने के लिए नीचे कूदी, गनीमत ये रही कि नीचे मौजूद लोगों ने गद्दों को बिछा रखा था, जिससे महिला को बचा लिया गया। इस अग्निकांड में मयंक परमार, ज्योति बेन सिंधी, राजूभाई लखवानी, भूमिका बेन और वनराज भाई डाभी घायल हो गए। आग के धुएं से घबराई भूमिका पांचवीं मंजिल से कूदीं। उन्हें अपोलो में भर्ती कराया गया है।

प्रांरभिक जानकारी में सामने आया है कि बिल्डिंग में आग एसी के सिस्टम से लगी। आसपास के फ्लैट्स में फंसे लोगों को निकालने के लिए विशेष रूप से ‘झूला’ (क्रेन-बेस्ड रेस्क्यू प्लेटफॉर्म) का इस्तेमाल किया गया।

Search

Archives