Home » कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज : ओपनिंग सेरेमनी में उर्वशी रौतेला ने जमकर लाइमलाइट लूटी
मनोरंजन

कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज : ओपनिंग सेरेमनी में उर्वशी रौतेला ने जमकर लाइमलाइट लूटी

फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस दौरान ओपनिंग सेरेमनी में उर्वशी रौतेला ने जमकर लाइमलाइट लूटी। कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर जैसे ही उर्वशी ने कदम रखा तो सभी की निगाहें बस उन्हीं पर आकर थम गईं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर कान फिल्म फेस्टिवल के ओपनिंग सेरेमनी के लुक अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं। इन तस्वीरों में उर्वशी रौतेला का क्लासीलुक देखकर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। उर्वशी रौतेला की तस्वीरों पर फैंस पिंक क्वीन, ब्यूटीफुल, सुपर डार्लिंग, स्टनिंग और बटरफ्लाई जैसे कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।

उर्वशी रौतेला पिंक कलर के डीप नेक थाई-हाई स्लिट गाउन में काफी हॉट लग रहीं थीं। ड्रेस के साथ उर्वशी ने मैचिंग ग्लब्स भी पहने हुए हैं जो उनके लुक को और भी एलिगेंट बना रहे हैं।

 

Search

Archives