Home » Welcome To The Jungle से ‘खिलाड़ी’ का पहला लुक आउट
मनोरंजन

Welcome To The Jungle से ‘खिलाड़ी’ का पहला लुक आउट

अक्षय कुमार फिर से अपने मजेदार अंदाज में वापस आ गए हैं। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर छा गया है। इसमें अक्षय कुमार बहुत स्टाइलिश और दमदार दिख रहे हैं।

 एक तरफ जहां अक्षय की भूत बंगला इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है तो वहीं अब अक्की ने जंगल में घुसने की तैयारी कर ली है। जी हां, अक्षय भूत बंगला के बाद अब एक और धमाकेदार कॉमेडी फ्रेंचाइजी ला रहे हैं।

अक्षय का फर्स्ट लुक आउट :  जी हां, भूत बंगला (Bhooth Bangla) का क्रेज अभी दर्शकों के दिलों से हटा नहीं है कि इसी बीच अब अक्षय कुमार जल्द ही अब ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) में दिखने वाले हैं। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से अक्षय कुमार का नया लुक सामने आया है, जिसमें स्वैग और शानदार अंदाज में जंगल में एंट्री करते दिख रहे हैं।

इस नए लुक में वही पुराना अंदाज़, वही कॉन्फिडेंस और वही बड़े पर्दे वाली मौजूदगी देखने को मिल रही है, जिसने कभी ‘वेलकम’ फ्रेंचाइज को इतना यादगार बनाया था।

स्टाइलिश आउटफिट, आंखों पर टिंटेड चश्मा और जंगल के बीच पूरे स्वैग के साथ खड़े अक्षय कुमार जंगल की इस दुनिया में पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। इस लुक से साफ हो रहा है कि इस बार इस फ्रेंचाइजी में फ्रेश लुक्स के साथ नई कहानी भी दिखने वाली है।

वेलकम की बड़ी है स्टारकास्ट :  वेलकम सीरीज की दो फिल्में अब तक आई हैं, और दोनों को दर्शकों ने प्यार दिया है। अब जल्द ही इस फ्रेंचाइजी का थर्ड पार्ट आ रहा है। इस बार फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट है।

फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर समेत कई और स्टार्स दिखने वाले हैं। वहीं इसके अलावा इस बार फिल्म में अक्षय की पहली वेलकम के गाने ऊंचा लंबा कद को भी रीक्रिएट किया जाएगा। इसके अलावा वेलकम के टाइटल ट्रेक को भी शामिल किया जाएगा।

कुल मिलाकर मेकर्स ने फिल्म को आइकोनिक बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। अहमद खान द्वारा निर्देशित, ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Search

Archives