Home » जानें क्या हुआ जब कान फिल्म फेस्टिवल में भीड़ में फंसी आलिया भट्ट
मनोरंजन

जानें क्या हुआ जब कान फिल्म फेस्टिवल में भीड़ में फंसी आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं। कान से अब तक आलिया के कई लुक सामने आ चुके हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल से उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस वीडियो में आलिया कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान फैंस की भीड़ में फंस जाती हैं। इस दौरान एक्ट्रेस परेशान नजर आती हैं और वो लोगों से शांत रहने की अपील भी करती हैं।

फैंस और फोटोग्राफर की भीड़ में फंसीं आलिया :  आलिया भट्ट का वायरल वीडियो भारत पवेलियन के उद्घाटन समारोह के दौरान का है। यहां आलिया देश की सिनेमाई प्रतिभा का जश्न मनाने के लिए भारतीय डेलिगेशन के साथ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने एक खास तौर पर डिजाइन की गई आइवरी रंग की सिल्क साड़ी-गाउन पहनी थी। कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए।

इसी दौरान एक वायरल वीडियो में आलिया फैंस और पैप्स की भीड़ के बीच परेशान नजर आईं। वीडियो में आलिया कार्यक्रम में अपने दूसरे लुक में नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि आसपास की भीड़भाड़ के बीच वह परेशान हो गईं। वीडियो में आलिया फैंस और फोटोग्राफरों की भीड़ से घिर जाने के बाद काफी चिढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

Search

Archives