Home » तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा के साथ दिखीं सुनीता, बोलीं- हमें कोई अलग नहीं कर सकता, मेरा पति सिर्फ मेरा है
मनोरंजन

तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा के साथ दिखीं सुनीता, बोलीं- हमें कोई अलग नहीं कर सकता, मेरा पति सिर्फ मेरा है

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता साथ में मीडिया के सामने आए। इस मौके पर दोनों ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अपने बच्चों टीना और यश के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा।

गोविंदा ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘इससे ज्यादा खास और कुछ नहीं हो सकता। जब भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है तो परिवार की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और दुख मिट जाते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि हम सभी मिल-जुलकर शांति से जीवन बिताएं। हम सब यूं ही साथ बने रहे।’

बच्चों के लिए मांगा आशीर्वाद – इस खास मौके पर गोविंदा ने अपने बच्चों टीना और यश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मैं खासतौर पर आपका आशीर्वाद यश और टीना के लिए चाहता हूं। आप सभी उनका साथ दें और उन्हें सहारा दें। मैं भगवान गणेश से उनकी सफलता की कामना करता हूं। आपका प्यार और आशीर्वाद उनके नाम को मुझसे भी ऊंचा उठाए और लोग हैरान हों कि गोविंदा के बच्चे बिना किसी बाहरी सहारे के इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर गए।’

जब गोविंदा और सुनीता से कंट्रोवर्सी को लेकर सवाल किया गया तो सुनीता ने कहा, ‘आप लोग यहां कंट्रोवर्सी सुनने के लिए आए हैं या फिर गणपति बप्पा मोर्या बोलने के लिए आए हैं। कोई कंट्रोवर्सी नहीं है। गणपति बप्पा मोर्या’

हालांकि बाद में मीडिया पर निशाना साधते हुए सुनीता ने कहा, ‘अगर हम दोनों अलग होते तो क्या आज साथ नजर आते? हमें कोई अलग नहीं कर सकता। भगवान भी नहीं, शैतानी भी नहीं। वो डायलॉग है ना मेरा पति सिर्फ मेरा है तो मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है। जब तक हमारे मुंह से कुछ ना बोला जाए किसी भी बात पर विश्वास मत करिए।’

बता दें पिछले काफी दिनों से गोविंदा और सुनीता के बीच तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है। सुनीता के यूट्यूब व्लॉग के बाद से ही दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, हालांकि सुनीता ने हाल ही में अभिनेता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और जोर देकर कहा कि कोई भी उन्हें उनके जैसा प्यार नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें 1990 के दशक में गोविंदा जिस तरह थे, वो उस तरह उन्हें मिस करती हैं।

Search

Archives