अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रियलिटी शो ‘लॉक अप- सच या सजा’ से बाहर हो गई हैं। बीते दिन शनिवार को ‘जजमेंट डे’ एपिसोड में गोविंदा और उनकी बेटी टीना आहूजा उन्हें शो से बाहर ले जाने के लिए आए थे। शो के दौरान, सुनीता ने कई बार शादी में धोखा देने का जिक्र किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गोविंदा के कई वर्षों तक कई अफेयर रहे हैं। इसके बावजूद, उन्होंने कहा कि वह कभी भी उन्हें छोड़कर नहीं जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद शादी में उनका भरोसा और प्यार अटूट बना हुआ है।

गोविंदा से अलग होंगी सुनीता आहूजा! ‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही किया खुलासा
कहा- ‘एक्टर की पत्नी होना आसान नहीं’ : सुनीता आहूजा ने आगे कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है कि एक एक्टर की पत्नी बनना…यानी आपको अपना दिल पत्थर का रखना पड़ता है। मैं जब 15 साल की थी, तब गोविंदा से प्यार किया था। आज 56 साल की हो गई हूं और आज भी उनसे उतना ही प्यार करती हूं। मैंने उसे इतने माफियां दी हैं। मैंने भी कभी कुछ बदतमीजी की होगी। वो हमेशा कहते हैं, ‘ये मेरी बीवी नहीं है, बच्ची है।’ प्यार अगर दिल से होता है, तो इंसान माफ करके निकल जाता है’।






