रविवार को सोनाक्षी सिन्हा मुंबई में नवविवाहित आकांक्षा रंजन और डायरेक्टर शरण शर्मा की वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन एक खास वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया।
पहले भी जता चुकी हैं नाराजगी : यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी ने पैपराजी को लेकर नाराजगी जताई हो। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पैपराजी को फटकार लगाई थी, जब वे उनके माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के बहुत करीब आ गए थे और उन्हें कार में बैठने की जगह नहीं दे रहे थे। उस समय सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल और माता-पिता के साथ डिनर के बाद बाहर निकली थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो…
सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘राउडी राठौर’, ‘लुटेरा’ और ‘अकिरा’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हाल ही में वह प्राइम वीडियो की फिल्म ‘सिस्टम’ में दिखाई दी थीं, जिसे अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इसमें ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर भी अहम भूमिका में हैं। आने वाले समय में सोनाक्षी ‘दहाड़’ सीजन 2 में नजर आएंगी।
यूट्यूब पर भी हैं एक्टिव : एक्टिंग के अलावा सोनाक्षी अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके चैनल पर 1.1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और उनके मेकअप व स्किनकेयर वीडियो को लाखों व्यूज मिलते हैं।







