महेश बाबू के भतीजे और एक्टर सिद्धार्थ की शादी है। इसकी तस्वीरें महेश की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा पैगाम लिखा है।
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच उनका परिवार खुशी के माहौल में है। इटली में उनके भतीजे और युवा एक्टर सिद्धार्थ घट्टामनेनी की शादी का जश्न शुरू हो गया है। महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने हाल ही में इस खुशी के मौके पर परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की तस्वीरें शेयर कीं।
नम्रता ने शेयर की शादी की तस्वीरें :
नम्रता ने नए जोड़े को एक प्यारा सा मैसेज भी भेजा और उनके लिए अपनी खुशी जाहिर की। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने लिखा ‘जश्न शुरू होने दें। खूबसूरत जोड़े सिद्धार्थ घट्टामनेनी और आइगु को ढेर सारा प्यार। खुशियां और जिंदगी भर साथ में शानदार यादें बनाने की शुभकामनाएं। उम्मीद है कि यह नया अध्याय वैसा ही हो जैसा आपने सपना देखा था और उससे भी बेहतर हो।’







