सोनम वांगचुक का योगदान : जीनत ने याद दिलाया कि सोनम वांगचुक लद्दाख में शिक्षा सुधारों के जनक, ‘बर्फ के स्तूप’ के आविष्कारक और बेहद लोकप्रिय फिल्म ‘3 इडियट्स’ के मुख्य किरदार ‘फुंसुक वांगडू’ के असली प्रेरणास्रोत हैं।
बॉलीवुड के अन्य सितारों का भी मिला साथ: जीनत अमान के अलावा फिल्म जगत की अन्य हस्तियों ने भी सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। अभय देओल ने विरोध स्थल से सोनम वांगचुक की तस्वीर साझा करते हुए उनके स्वास्थ्य पर चिंता जताई।







