साउथ एक्टर राम चरण ने आधी रात को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी। साउथ सुपरस्टार राम चरण शनिवार रात भोपाल में थे। यहां उनकी फिल्म ‘पेद्दी’ का म्यूजिक लॉन्च कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरन जब अभिनेता मंच पर आए तो उनसे ऐसी गलती हो गई कि एक्टर को देर रात ही भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से माफी मांगनी पड़ी।
रैपिड फायर राउंड में हुई गलती : दरअसल, कार्यक्रम के दौरान जब राम चरण स्टेज पर आए तो इवेंट के एंकर ने उनके साथ एक रैपिड फायर राउंड किया। चूंकि फिल्म में राम चरण क्रिकेटर बने हैं तो इस दौरान एंकर ने उनसे क्रिकेट से जुड़े सवाल पूछे। उन्हें कुछ क्रिकेटर्स के नाम दिए गए जिनके बारे में उनको कुछ कहना था।
- सचिन तेंदुलकर के बारे में राम चरण ने कहा कि उनका करियर बहुत लंबा था।
- महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेने पर एक्टर ने उनके शांत व्यवहार की तारीफ की।
- रोहित शर्मा को राम चरण ने सबका चहेता बताया।
- विराट कोहली का नाम आने पर एक्टर ने जवाब दिया कि वो आग हैं।
- अंत में जसप्रीत बुमराह का नाम आने पर राम चरण ने कहा- ‘जसप्रीत बुमराह जी में आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं फुटबॉल से बहुत प्यार करता हूं और आप फुटबॉल को इतना आगे बढ़ा रहे हो.. लव यू सर।’
आधी रात में ट्वीट कर मांगी माफी : इवेंट से सामने आया यह वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हाे गया। राम चरण ने आधी रात को ही एक ट्वीट करके जसप्रीत बुमराह से माफी मांग ली। अभिनेता ने लिखा, ‘उफ़्फ़… मैं सच में कभी-कभी नाम भूल जाता हूं। जसप्रीत बुमराह जी से इस गलती के लिए माफी मांगता हूं। इतने सारे जोश और भीड़ के बीच मुझसे यह गलती हाे गई। मैं सच में आपकी इज्ज़त करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा फैन हूं। जब आप लगातार बैट्समैन को बैकफुट पर धकेलते हैं तो आप हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं।’
Uff… I’m genuinely so forgetful with names sometimes.
Apologies to @Jaspritbumrah93 Ji for the mix-up – it was a genuine human error in the middle of all the excitement and the crowd 🙏🏼
I truly respect you and I am a huge fan of your game. You make every Indian feel proud when…
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) May 23, 2026
यूजर्स कर रहे ट्रोल : हालांकि, राम चरण के इस बयान और माफी मांगने का यूजर्स पर कोई असर नहीं हुआ। इस वीडियो के सामने आने के बाद वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किए जा रहे है। यूजर्स यह कयास नहीं लगा पा रहे कि वो बुमराह के नाम को लेकर किस खिलाड़ी से कन्फ्यूज हुए?
Context – pic.twitter.com/yK0YIH6V7d
— Film Culture (@CinemasHive) May 23, 2026







