Home » कंगना रनौत ने ‘गुपचुप शादी’ पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से किया खास वादा
मनोरंजन

कंगना रनौत ने ‘गुपचुप शादी’ पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से किया खास वादा

कंगना रनौत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस वायरल तस्वीर में कंगना रनौत मंगलसूत्र और हरे रंग की चूड़ियां पहने नजर आई, जिसके बाद अफवाहें उड़ने लगी कि अभिनेत्री ने गुपचुप शादी कर ली है,   वहीं, अब कंगना रनौत ने अपनी गुपचुप शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी को लेकर फैंस से एक खास वादा भी किया है।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां पहने तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘मैं हर दिन शहर में और आसपास शूटिंग करती रहती हूं और किसी ने मेरी यह तस्वीर खींच ली, जिसमें मैं कैरेक्टर के मेकअप लुक में हूं। और अब मेरे पास इतने सारे फोन कॉल्स आ रहे हैं। लेकिन शादीशुदा महिला के लुक को लेकर इतनी बड़ी बात क्या है? एक्टर्स हर तरह के रोल करते हैं। मैं वादा करती हूं कि मैं गुपचुप शादी नहीं करूंगी।’

Search