सोनाक्षी सिन्हा खुलकर अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए या फिर इंटरव्यू के माध्यम से सामने रखती हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने पैपराजी को लेकर बात की। उन्होंने सेलिब्रिटीज की जिंदगी में पैपराजी के बढ़ते दखल पर बात की है, इस बात को क्रिटिसाइज किया है। साथ ही बॉडी शेमिंग जैसे सब्जेक्ट को लेकर भी सोनाक्षी ने खुलकर मन की बात साझा की है।
एक चैनल से की गई हालिया बातचीत में सोनाक्षी कहती हैं, ‘सोशल मीडिया क्या बन चुका है? पैपराजी कल्चर कैसा हो गया है? आप बिना फोटो खिंचवाए किसी अंतिम संस्कार में भी नहीं जा सकते हैं। यह बात मुझे अजीब लगती है। यह सब एक लिमिट के बाद अनदेखा करना पड़ता है। लेकिन इस चीज की आदत डालने में थाेड़ा समय लग सकता है।’
बॉडी शेमिंग पर भी खुलकर बाेलीं – पैपराजी कल्चर के अलावा सोनाक्षी ने बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर भी बात की है। दरअसल, एक्ट्रेस ने कई बार इसका सामना किया है, उन्हें बॉडी वेट के कारण ट्रोल भी होना पड़ता है। मगर सोनाक्षी का नजरिया अपनी हेल्थ, बॉडी के लिए बदल चुका है। वह कहती हैं, ‘मैंने अपने पूरे करियर में एक प्रैक्टिकल तरीका अपनाया, मैं ऐसी शख्स बनना चाहती थी जो हेल्दी हो। मैं फैंस के लिए भी यही मिसाल पेश करना चाहती थी।’
सोनाक्षी की फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ी – पहले 27 जून को सोनाक्षी की फिल्म ‘निकिता रॉय’ रिलीज होने वाली थी। फिर फिल्म ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ के साथ टकराव से बचने के लिए सोनाक्षी की फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी।
क्या है निकित रॉय की कहानी – सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ एक सुपरनेचुरल, थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में वह एक जासूस का रोल निभा रही हैं। सोनाक्षी के किरदार का मकसद एक गुरु (परेश रावल) का पर्दाफाश करना है। वह गुरु लोगों को भूत-प्रेतों से छुटकारा दिलाने का दावा करता है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं।







