कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन आने के बाद से लगातार चर्चाओं में बना है। पहले दो एपिसोड में बॉलीवुड सितारों के आने के बाद अब तीसरे एपिसोड में क्रिकेट के दिग्गज कपिल के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। इस एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें कपिल भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और उनके साथ पहुंचे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी के साथ मस्ती-मजाक करते नजर आ रहे हैं।
इस बार नए एपिसोड में कपिल के शो पर इंडियन क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर के साथ ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और अभिषेक शर्मा गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। इस दौरान कपिल और उनकी टीम इन क्रिकेटर्स के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। नए प्रोमो में कपिल गौतम गंभीर से पूछते हैं कि कोच साहब आज परिमशन है लड़कों को मस्ती करने की। इस पर गंभीर कहते हैं कि मुझे इनसे परमिशन लेनी पड़ती है।
इस दौरान कपिल प्लेयर्स से पूछते हैं कि गौतम गंभीर ड्रेसिंग रूम में हमेशा शांत ही रहते हैं। इस पर ऋषभ पंत कहते हैं कि जब मैच ऊपर-नीचे होता है तो सब टेंस हो जाते हैं। तभी गंभीर कहते हैं कि जैसे जब शो अच्छा न जा रहा हो तो आपका हाल होता है। अक्सर शांत रहने वाले गौतम गंभीर का शो पर अलग अंदाज देखने को मिला। जिसमें वो मस्ती-मजाक करते नजर आए।
पंत ने शमी को बताया टीम का जीजा- इस दौरान कपिल ने प्लेयर्स से कुछ मजेदार सवाल भी पूछे और एक गेम भी खेला। जिसमें कपिल ने जब पूछा कि टीम का जीजा कौन है, जो शिकायतें बड़ी करता है? इस पर ऋषभ पंत मोहम्मद शमी का नाम लेते हैं। जिसके बाद गंभीर कहते हैं कि जीजा दो साल से घर वापस नहीं आए हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू के गेटअप में नजर आए सुनील ग्रोवर- शो पर कृष्णा और कीकू शारदा ने भी अपने जोक्स से हंसाया। कृष्णा का किरदार पंत से कहता है कि आप तो आईपीएल में 27 करोड़ में बिके थे लेकिन जेब में एक भी रुपया नहीं है। तो पंत कहते हैं कि इतने तो कपिल पाजी एक महीने में कमा लेते हैं। शो पर सुनील ग्रोवर नवजोत सिंह सिद्धू के गेटअप में नजर आए और उन्होंने खूब मजे किए। इस दौरान जब वो युजवेंद्र चहल से पूछते हैं कि आरसीबी (RCB) की क्या तारीफ की जाए। तभी कपिल कहते हैं कि अब चहल आरसीबी में नहीं पंजाब में हैं। तो सुनील ग्रोवर कहते हैं कि तभी तो पूछ रहा हूं कि उस आरसीबी की क्या तारीफ की जाए जिसने इन्हें नहीं चुना।
शनिवार को आएगा एपिसोड- शो के प्रोमो से साफ है कि इस एपिसोड में काफी मजा आने वाला है। जहां भारतीय क्रिकेट टीम के ये सितारे अपने कोच के साथ जमकर मस्ती-मजाक करते नजर आएंगे। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का ये नया एपिसोड शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।







