बॉलीवुड अभिनेत्री रसिका दुगल जल्द ही ‘मिर्जापुर द फिल्म’ में नजर आएंगी। रसिका ने 17 जनवरी को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। आज उन्होंने अपने इस खास जश्न की तस्वीरों को शेयर किया और एक खास नोट भी लिखा है।
रसिका का पोस्ट
रसिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘बैंगनी रंग की हर चीज बहुत अच्छी लगती है। आरामदायक पजामा पहना है, ताजी-ताजी बनी हुई स्वादिष्ट शेपू (डिल) ब्रेड खाई- जो मैंने खुद बनाई थी। और सबसे प्यारा बड़ा सा गुब्बारा। जब भी फुर्सत मिली, दोस्त आते रहे। सबने ढेर सारे गिफ्ट्स और शुभकामनाएं दीं। आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। मेरा जन्मदिन बहुत आराम से और खुशी-खुशी बीता, बिल्कुल वैसा ही जैसा मैं चाहती थी। और हां, मेरी Spotify प्लेलिस्ट शायद जल्दी ही मुझे 85 साल की बता देगी।’







