अभिनेता राम चरण, उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला और उद्योगपति अनिल कामिनेनी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बैठक दुनिया की पहली आर्चरी प्रीमियर लीग की सफलता के मौके में आयोजित की गई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लीग के माध्यम से तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों पर खुशी जताई।
राम चरण ने साझा की थीं बैठक की तस्वीरें – राम चरण ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अपनी पत्नी उपासना संग प्रधानमंत्री से मिलते दिखे। अभिनेता ने लिखा कि प्रधानमंत्री से मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने अनिल कामिनेनी के नेतृत्व में शुरू की गई आर्चरी प्रीमियर लीग की सफलता पर खुशी जताई और कहा कि यह कदम तीरंदाजी की पुरानी विरासत को आधुनिक रूप में दुनिया के सामने लाने का प्रयास है।







