कॉमेडियन कपिल शर्मा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर मिली जान से मारने की धमकी के बाद उनकी सुरक्षा में इजाफा किया गया है। मुंबई पुलिस ने कपिल की सिक्योरिटी बढ़ाई है। बता दें कि कॉमेडियन के कैफे पर दो बार हमला हो चुका है, फायरिंग की गई है। बीते गुरुवार को भी दूसरी बार कपिल के कैफे पर फायरिंग हुई।
कपिल शर्मा को लगातार मिल रहीं धमकियों के मद्देनजर कॉमेडियन कपिल शर्मा की सुरक्षा पर फैसला लिया गया है और मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन की सिक्योरिटी में इजाफा किया है। बता दें कि कपिल शर्मा इन दिनों अपने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर चर्चा में हैं, जो नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार को स्ट्रीम होता है।







