थिएटर्स में इन दिनों कॉमेडी, एक्शन से लेकर रोमांटिक, हर तरह की फिल्म लगी हुई है। इस बीच ‘कृष्णावतारम’ और ‘राजा शिवाजी’ भी सिनेमाघरों में छायी हुई हैं। जानिए मंगलवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।
‘कृष्णावतारम’ 7 मई को रिलीज हुई थी, जबकि रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं।
‘कृष्णावतारम’ का शुरुआती कलेक्शन : ‘कृष्णावतारम’ 7 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन कुछ खास नहीं रहा था। पहले दिन इसने महज 42 लाख की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने धीरे-धीरे अच्छा प्रदर्शन किया। पहले वीक में फिल्म ने 13.52 करोड़ की थी। इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : ‘कृष्णावतारम’ फिल्म के लिए दूसरा वीक भी अच्छा रहा है। सेकनिक के मुताबिक फिल्म ने आज खबर लिखे जाने तक 1.06 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 22.28 करोड़ का हो गया है।
‘राजा शिवाजी’ का शुरुआती कलेक्शन
रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ एक मई को रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ की, तो वहीं दूसरे हफ्ते में 24.30 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन :
एक-दो दिनों में ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने सोमवार को 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 89 लाख की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 86.59 करोड़ का हो गया है।







