King Of Kotha Teaser: अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “किंग ऑफ कोठा” को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। मलयालम स्टार हीरो दुलकर सलमान की नवीनतम फिल्म किंग ऑफ कोठा को लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म का संचालन अभिलाष जोशी ने किया। गैंगस्टर ड्रामा के बैकग्राउंड पर बन रही इस फिल्म के रिलीज हुए फर्स्ट लुक, मोशन पोस्टर और टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभिनेता इससे पहले चुप और सीता राम जैसी फिल्मों में नजर आए थे। बीते महीने फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया था। वही अब “किंग ऑफ कोठा” का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।
King Of Kotha Teaser
अभिनेता अक्सर अपनी रोमांटिक छवि के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस पीरियड फिल्म में एक स्थानीय गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की एक झलक दिखाई गई है, जहां डीक्यू का राजू अपने पिता की तरह एक गैंगस्टर यानी किंग ऑफ कोठा बनने की इच्छा रखता है।

0 फिल्म में मनोरंजन का भरपूर डोज
राजू बड़ा होकर लोगों का नायक बनता है, जिसके अंगूठे के नीचे कोठा है और वह शराबी भी है। अपने प्रशंसकों को खुश करते हुए दुलकर ने फिल्म में ऐश्वर्या लक्ष्मी के साथ एक रोमांटिक ट्रैक भी किया है। ऐसा लग रहा है कि फिल्म की कहानी कोठा में नशीली दवाओं के व्यापार के इर्द-गिर्द केंद्रित है और कैसे राजू और विरोधी गिरोह के सदस्य इसे लेकर आमने-सामने हैं। फिल्म में मनोरंजन का भरपूर डोज होगा। ट्रेलर देख फैंस का कहना है कि यह दुलकर के लिए अगली अखिल भारतीय हिट हो सकती है। इससे पहले 2022 में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ उनकी तेलुगु फिल्म सीता रामम अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज होने से पहले ही देश भर में हिट हो गई थी।

0 फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस सहित तमाम सितारे भी अभिनेता को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। शाहरुख खान ने फिल्म के ट्रेलर के लिए दुलकर को बधाई दी और लिखा, प्रभावशाली, दुलकर को किंग ऑफ कोठा के लिए बधाई, फिल्म का इंतजार कर रहा हूं। किंग खान के ट्वीट का जवाब देते हुए दुलकर ने कहा लिखा, बहुत बहुत धन्यवाद शाहरुख सर।







