अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘ओ सुंदरी’ रिलीज हो गया है। उत्सव और भाई-बहन के प्यार को दर्शाता यह ट्रैक फिल्म के प्रति उत्साह बढ़ा रहा है।
भूत बंगला’ के अनाउंसमेंट ने तो सबको एक्साइटेड कर ही दिया था, इसके बाद इसके ट्रेलर ने इस मोस्ट-अवेयटेड हॉरर-कॉमेडी की दुनिया की एक झलक दिखा दी है। कॉमेडी और हॉरर के परफेक्ट ब्लेंड के साथ यह फिल्म एक जबरदस्त फैमिली एंटरटेनर होने वाली है। जहां एक तरफ फिल्म के गानों ने सस्पेंस बना रखा है, वहीं मेकर्स अब एक और नया ट्रैक ‘ओ सुंदरी’ लेकर आए हैं, जो फैमिली के साथ एन्जॉय करने के लिए एक बेहतरीन सेलिब्रेशन सॉन्ग है। इस गाने में कहानी की भी एक झलक दिख रही है, जिसमें अक्षय कुमार फिल्म में अपनी बहन मिथला की शादी के सेलिब्रेशन में लगे दिख रहे हैं।
गाने में दिखी कहानी की झलक : ‘भूत बंगला’ का गाना ‘ओ सुंदरी’ किसी भी फैमिली सेलिब्रेशन का मजा बढ़ा देगा। दुल्हन बनीं मिथिला पालकर बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं अक्षय कुमार और वामीका गब्बी अपने डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगा रहे हैं। यह गाना अक्षय और मिथिला के बीच भाई-बहन के प्यारे रिश्ते को बखूबी दिखाता है। काफी समय बाद इतना शानदार और विजुअली रिच फैमिली सॉन्ग देखने को मिला है। हालांकि फिल्म हॉरर-कॉमेडी है, लेकिन यह गाना उसमें एक अलग ही रंग भर देता है।रिलीज के एक घंटे के भीतर ही इस गाने को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। इस गाने को सबसे स्पेशल इसकी कोरियोग्राफी बना रही है, इसके अलावा मिथला के एक्सप्रेशन भी ऑन प्रॉइंट है। कुछ-कुछ फन इलिमेंट भी देखने को मिल रहे हैं।
किसने दी गाने को आवाज : ‘ओ सुंदरी’ को विशाल मिश्रा, नकाश अजीज और अंतरा मित्रा ने गाया है। प्रीतम के म्यूजिक और कुमार के लिखे बोलों ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। अब बस इंतजार है फिल्म के साथ कॉमेडी, हॉरर और ढेर सारी हंसी का मजा लेने का।
कब रिलीज होगी फिल्म? : बालाजी मोशन पिक्चर्स, केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से पेश करते हैं अक्षय कुमार, वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव स्टारर ‘भूत बंगला’। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘भूत बंगला’ के पेड प्रिव्यू थिएटर्स में 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से शुरू होंगे। 17 अप्रैल से फिल्म पूरी तरह रिलीज होगी।







