Home » आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पंचतत्व में हुईं विलीन
मनोरंजन

आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पंचतत्व में हुईं विलीन

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोमवार सुबह से उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया। इसके बाद आशा ताई अपने अंतिम सफर पर निकलीं। सफेद और पीले रंग के फूलों से उनका मोक्ष रथ सजाया गया। कुछ ही देर पहले दादर के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गई। सेलेब्स ने नम आंखों के साथ दिवंगत सिंगर को विदा किया।

सिंगर शान ने भी आशा भोसले की अंतिम विदाई में गाना गाया और नम आंखों के साथ उन्हें विदा किया। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने आशा भोसले की अंतिम विदाई में भजन ‘उड़ जाएगा हसन अकेला’ गाया। आशा भोसले के अंतिम संस्कार से पहले उन्हें सलामी भी दी गई।

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए विक्की कौशल शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में पहुंचे।  यहां उन्होंने दिवंगत सिंगर को पुष्प चक्र अर्पण किया। आमिर खान ने शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए।  उन्होंने पुष्प चक्र अर्पण करके दिवंगत सिंगर के अंतिम दर्शन किए।

आशा भोसले को याद कर रो पड़े दलेर मेहंदी :  आशा भोसले को यादकर सिंगर दलेर मेहंदी अपने आंसू रोक नहीं पाए।  वह एक बातचीत के दौरान फफककर रो पड़े।

रो पड़ीं पद्मिनी कोल्हापूरे :  आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापूरे पहुंचीं। उनकी फोटो और वीडियो सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह आशा भोसले के अंतिम दर्शन कर फफककर रो पड़ीं। वह खुद को संभाल नहीं पाईं।

आशा भोसले अमर रहें…, जब तक सूरज चांद रहेगा…का गूंजा नारा :  आशा भोसले की अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ गया। इस अंतिम विदाई के दौरान ‘आशा भोसले अमर रहें’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा आशा ताई का नाम रहेगा’ जैसे नारे खूब गूंजे। लोगों ने नम आंखों से दिग्गज गायिका को विदाई दी।

उमड़ा जन सैलाब :  आशा भोसले के निधन से उनके चाहने वाले बेहद इमोशनल हैं। ऐसे में उनकी अंतिम यात्रा में केवल सेलेब्स और परिवार के लोग ही नहीं बल्कि फैंस भी मौजूद रहे। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा।

Search

Archives