पवन सिंह फैंस के लिए खुशखबरी है। भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह का एक और शानदार गाना ‘प्यार में हैं हम’ कुछ ही देर पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।
पवन सिंह का गाना ‘प्यार में हैं हम’ कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर एक घंटे के अंदर 2 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं। इस गाने में पवन के साथ जरीन खान का रोमांटिक अंदाज यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने को पवन सिंह और पायल देव ने गाया है। म्यूजिक पायल देव ने ही कंपोज किया है। गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।







