शाहरुख को लेकर ‘जवान’ जैसी हिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर एटली की पहली फिल्म ‘राजा रानी’ को 12 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके को एटली ने पत्नी के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।
शनिवार को साउथ फिल्मों के चर्चित डायरेक्टर एटली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इसमें वह अपनी पहली फिल्म ‘राजा रानी’ का जिक्र कर रहे हैं। इस फिल्म को 12 साल पूरे हुए हैं। इस खास दिन को एटली ने पत्नी प्रिया के साथ सेलिब्रेट किया। फिल्म की एक स्पेशल लोकेशन पर दोनों गए। साथ में कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। एटली की पोस्ट को फिल्म ‘राजा रानी’ की एक्ट्रेस नयनतारा ने भी री-शेयर किया, साथ ही डायरेक्टर के लिए एक खास मैसेज भी लिखा।







