Dharmendra Prayer Meet : धर्मेंद्र के निधन के तीन दिनों बाद आज गुरुवार को उनके परिवार के सदस्यों ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में किया जा रहा है। प्रार्थना सभा को परिवार वालों ने नाम दिया है ‘जिंदगी का जश्न’। कई सितारे अब उनकी प्रेयर मीट में पहुंच रहे हैं।
देओल परिवार दुख के उस अंधकार में डूबा हुआ है, जहां धर्मेंद्र की अनगिनत यादें ही एकमात्र सहारा हैं। बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र यारों के यार थे और उनकी असल दौलत उनके करोड़ों चाहने वाले ही हैं। सोमवार को निधन के बाद जहां विले पार्ले श्मशान भूमि में एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया। वहां और उसके बाद एक्टर के घर पर बीते चार दिनों से करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों का तांता लगा हुआ है। अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा, शत्रुघ्न सिन्हा, सलीम खान से लेकर सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, सैफ अली खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, सायरा बानो, आशा पारेख… देओल परिवार का गम बांटने के लिए पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा है। हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर अपने खालीपन का जिक्र करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं।
सबका धन्यवाद करते दिखे सनी-बॉबी
धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा से सनी देओल और बॉबी देओल की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। तस्वीर में दोनों भाई प्रार्थना सभा में पहुंचे मेहमानों का हाथ जोड़कर धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं।
Emotions Roll At Dharmendra Deol Ji’s Prayer Meet 🔅Celebration Of Life🔅
An Emotional Sunny Deol Along With Bobby & Family Greet All. Whole Bollywood Has Joined The Family For A Legendary Sign Off To OG MEGASTAR “Dharm Ji”🙏🏻 pic.twitter.com/S3d5YPQ4JW
— Bollywood Legacy Channel (@LegacyChannel_) November 27, 2025
अभिषेक-ऐश्वर्या भी प्रार्थना सभा में पहुंचे- धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी पहुंचे। ऐश्वर्या-अभिषेक के अलावा आदित्य रॉय कपूर, नेहा धूपिया जैसे सेलेब्स भी देओल परिवार के दुख में शामिल हुआ।







