Home » धर्मेंद्र के निधन के बाद आज शाम 5 बजे होगी प्रार्थना सभा, परिवार ने नाम दिया ‘ज़िंदगी का जश्न’
मनोरंजन

धर्मेंद्र के निधन के बाद आज शाम 5 बजे होगी प्रार्थना सभा, परिवार ने नाम दिया ‘ज़िंदगी का जश्न’

धर्मेंद्र के निधन के तीन दिनों बाद आज गुरुवार को उनके परिवार के सदस्यों ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में किया जाएगा। शाम 5 बजे से शुरू होने वाली इस प्रार्थना सभा को परिवार वालों ने नाम दिया है ‘जिंदगी का जश्न’। इससे पहले हेमा मालिनी और बॉलीवुड सेलेब्स ने धर्मेंद्र को याद किया। चर्चा है कि इस प्रार्थना सभा में मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम भी धर्मेंद्र के यादगार गीतों पर प्रस्तुति देने वाले हैं।

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के तीन बाद उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने धर्मेंद्र के साथ कुछ यादगार तस्वीरें भी साझा कीं। साथ ही पोस्ट में बताया कि दिग्गज अभिनेता उनके लिए क्या मायने रखते थे। यहां देखें हेमा मालिनी की इमोशनल पोस्ट-

 

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने भी धर्मेंद्र से जुड़ी यादें की साझा- फिल्म ‘अपने’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने हाल ही में विक्की लालवानी के पाॅडकास्ट पर धर्मेंद्र से जुड़ी यादें साझा की। आखिर वक्त में वह दिग्गज अभिनेता से मिलने भी गए थे। अनिल ने बताया कि वह ठीक हो रहे थे। डायरेक्टर को उम्मीद थी कि धर्मेंद्र जी ठीक होकर 8 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे।

मुमताज को धर्मेंद्र से आखिरी बार नहीं मिल पाने का दुख- हाल ही में अदाकारा मुमताज ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह धर्मेंद्र से मिलने हाॅस्पिटल गई थीं लेकिन उनसे मिल नहीं पाईं। उन्होंने लगभग 30 मिनट हाॅस्पिटल में बिताए। धर्मेंद्र से आखिरी बार न मिल पाने का मुमताज को दुख है।

Search

Archives