Home » शादी के बाद पति फरमान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए खास पल
मनोरंजन

शादी के बाद पति फरमान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए खास पल

कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनी भोसले उर्फ मोनालिसा ने फरमान खान से शादी की है। शादी के बाद मोनालिसा अपने पति के साथ केरल में हनीमून एंजॉय कर रही हैं। कपल ने अपने हनीमून की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें दोनों समंदर किनारे साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने परिवारों द्वारा उनके रिश्ते का विरोध करने के बाद एक सुरक्ष मांगी थी और अब वे केरल में रहने लगे हैं।

फरमान खान और मोनालिसा का हनीमून :  मोनालिसा अपनी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के बाद अब अपनी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं। मोनालिसा ने शादी के बाद मीडिया से बात करते हुए अपनी शादी और परिवार के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें केरल अच्छा लगा रहा है। वहां के लोग अच्छे हैं, इसलिए वो अपने पति के साथ केरल में ही रहना चाहती हैं। मोनालिसा की इंटरनेट पर नई फोटोज सामने आई हैं। इनमें वो फरमान खान के साथ हनीमून एंजॉय करती नजर आ रही हैं। वो और फरमान तस्वीर में समंदर किनारे खड़े होकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। मोनालिसा शर्ट और पैंट में नजर आ रही हैं तो वहीं, फरमान बनियान और जींस में दिखाई दिए।

फरमान खान की दुल्हन बनीं मोनालिसा : पुलिस के अनुसार मोनालिसा 18 साल की है, इसलिए उन्हें किसके साथ रहना है इसका फैसला कानूनी तौर पर उन्हीं का है। इसके बाद मोनालिसा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिसमें फरमान उनकी मांग में सिंदूर भरते और मंगलसूत्र पहनाते नजर आए। मोनालिसा ने 11 मार्च, 2026 को मंदिर में अपने प्रेमी से शादी की। मोनालिसा ने मीडिया और पुलिस को बताया कि उनके पिता जय सिंह भोसले उन्हें किसी और व्यक्ति से शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे, लेकिन वह फरमान के साथ रहना चाहती हैं।

मोनालिसा की पहली फिल्म :  सनोज मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा लीड रोल में नजर आने वाली है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। एक्टिंग के साथ-साथ वह मॉडलिंग की दुनिया में भी एक्टिव हैं।

Search

Archives