Home » Adipurush New Poster: सामने आया आदिपुरुष का धांसू पोस्टर, एक्टर प्रभास को देख फैंस बोले “जय श्री राम
Adipurush movie poster
मनोरंजन

Adipurush New Poster: सामने आया आदिपुरुष का धांसू पोस्टर, एक्टर प्रभास को देख फैंस बोले “जय श्री राम

Adipurush Movie PosterAdipurush Movie Poster: फिल्म आदिपुरुष को लेकर आए दिन कुछ न कुछ शेयर किया जाता है, जिसके चलते ये फिल्म चर्चाओं में काफी लंबे समय से बनी हुई है। फैंस को भी इस मूवी का काफी लंबे समय से इंतजार है जो कि जून में जाकर खत्म होगा। मगर इससे पहले मेकर्स ने एक्साइमेंट को बढ़ाने के लिए इससे जुड़ी अपडेट्स देना शुरू कर दिया है। हाल ही में आदिपुरुष का धांसू पोस्टर आउट किया गया है। इस पोस्टर में श्री राम के रूप में एक्टर प्रभास स्तुति के बीच पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का यह नया पोस्टर यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है जिस पर वह अपने रिएक्शंस भी शेयर कर रहे हैं। देखिए–

Adipurush Movie Poster

जबरजस्त अंदाज में दिखे प्रभास

दरअसल फिल्म के निर्माता और निर्देशक ओम राउत ने हाल ही में फिल्म आदिपुरुष से जुड़ा हुआ एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। जिसमें एक्टर प्रभास ने सॉलिड अंदाज में सभी का ध्यान खींच लिया। इसमें प्रभास जबरदस्त अंदाज में धनुष हाथ में लिए नजर आ रहे हैं वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक में जय श्री राम की स्तुति चल रही है। शानदार म्यूजिक और ग्राफिक्स के चलते ये मोशन पोस्टर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

यूजर्स कर रहे हैं पसंद

Adipurush Movie Posterआपको बता दें कि शुरुआत जारी किए पोस्टर और सभी कलाकारों की लुक के बाद से लगातार यह फिल्म ट्रॉलर्स के निशाने पर आ रही थी। इसके बाद डायरेक्टर ओम राउत ने अपने पैर पीछे खींचते हुए फिल्म में कुछ जरूरी बदलाव करने का निर्णय लिया है। साथ ही कई बदलावों के बाद ही अब ये मूवी सामने आएगी जो कि इस के इस नए मोशन पोस्टर से साफ हो रहा है। इसको देख यूजर्स खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और कमेंट के रूप में जय श्री राम भी लिख रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी आदिपुरुष

Adipurush Movie Posterवहीं एक्टर प्रभास का लुक भी इस पोस्टर में काफी डिफरेंट नजर आ रहा है, जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि इस मूवी में सुपर स्टार सैफ अली खान इस फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले हैं। जबकि, एक्ट्रेस कृति सेनन सीता के रोल में दिखेंगी। वहीं लक्ष्मण के किरदार की जिम्मेदारी फिल्म निर्माताओं ने सनी सिंह को सौंपी है। जबकि, देवदत्त नागे फिल्म में हनुमान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को भूषण कुमार के टी-सीरीज बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। साथ ही साथ यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Search

Archives