दुर्ग। चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई है, जो की लड़के को गले लगाए सड़क पर घूमती दिखाई दे रही है। मामला भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 10 की बताई जा रही है। जहां सड़क पर बाइक में एक लड़का-लड़की रोमांस कर रहे थे। वीडियो को लेकर यातायात पुलिस ने अभी तक कोई पुष्टि नही है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद गाड़ी के नंबर के आधार यातायात पुलिस लड़का और लड़की की तलाश में जुट गई है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की एक बाइक में फिल्मी अंदाज में रोमांस कर रहे हैं। ये कपल खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। दुर्ग जिले में इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पूर्व के तीन अन्य मामलो में दुर्ग पुलिस के द्वारा सीधे तौर पर कार्रवाई की गई है। जिसमें कपल को बुलाकर पुलिस ने न सिर्फ डांट लगाई है, बल्कि चलानी कार्रवाई भी की है।







