Home » भिलाई स्टील प्लांट से एक करोड़ का लोहा पार, पुलिस की दबिश में 250 टन लोहा बरामद
दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट से एक करोड़ का लोहा पार, पुलिस की दबिश में 250 टन लोहा बरामद

दुर्ग एशिया के सबसे बड़े प्लांट में शामिल भिलाई स्टील प्लांट से करीब एक करोड़ रुपए का लोहा चोरी होने का मामला सामने आया है। सीआईएफ की सुरक्षा में सेंधमारी कर करोड़ों का लोहा प्लांट से चोरी हो गया। प्लांट कीसुरक्षा के लिए सैकड़ों सीआईएसएफ जवानों के साथ ही सैकड़ों हाईटेक कैमरे भी लगे हैं वहां से इस तरह की चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रही है।

पुलिस ने बुधवार को हथखोज इलाके के एक गोदाम में दबिश गई जहां से करीब 250 टन संदिग्ध लोहा जब्त किया है। शुरुआती जांच में इसकी कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ समय से पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि बीएसपी प्लांट से भारी मात्रा में लोहे की प्लेट और स्क्रैप बाहर निकाला जा रहा है।

इसके बाद पुलिस ने गुप्त निगरानी शुरू की। सूत्रों से जानकारी मिली है कि प्लांट से रोजाना कई गाड़ियां में राखड़ या गुप्त चेंबर बनाकर प्लांट से लोहा लेकर बाहर निकल रही थीं। पुलिस टीम ने संदिग्ध ट्रकों की निगरानी शुरू की। इसके बाद रेकी करते हुए उनका पीछा किया और पुलिस का वाहन पीछे-पीछे हथखोज स्थित एक गोदाम तक पहुंच गया।जैसे ही ट्रक गोदाम के अंदर पहुंचे पुलिस ने चारों तरफ से गोदाम में घेराबंदी कर कार्रवाई की।

छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा और भिलाई-3 थाना पुलिस की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से दस्तावेज मांगे, लेकिन जब्त लोहे से जुड़े वैध कागजात पेश नहीं किए जा सका इसके बाद पुलिस ने पूरे स्टॉक की जांच शुरू की गई जिसमें करीब 250 टन भिलाई स्टील प्लांट के लोहा मिला। आशंका जताई जा रही है कि जब्त लोहा बीएसपी की एसएमएस-3 यूनिट से चोरी कर गोदाम में लाया गया था मामले के सामने आने के बाद अब बीएसपी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

जहां प्लांट की सुरक्षा में लगे केंद्रीय बल के 600 से ज्यादा सीआईएसएफ जवान और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे तैनात होने के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में लोहा बाहर कैसे पहुंचा। इस मामले में ट्रांसपोर्ट नेटवर्क और प्लांट के कुछ कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस  जब्त ट्रक मालिक और गोदाम मालिक की तलाश कर रही है। मामले में पूछताछ जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Search

Archives