Home » ईंट भट्ठा संचालकों से 35 लाख रूपए की ठगी, मजदूर दिलाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी, मामला दर्ज
दुर्ग-भिलाई

ईंट भट्ठा संचालकों से 35 लाख रूपए की ठगी, मजदूर दिलाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी, मामला दर्ज

दुर्ग।  जिले में ईंट भट्ठे में मजदूर दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दो ईंट भट्ठा संचालकों, पीसेगांव निवासी नीलकंठ कुंभकर और दुर्ग निवासी अभिषेक चक्रधारी ने बलौदा बाजार के सुनसुनिया निवासी तीजराम केवट और उनके साथी कमल सिंह निषाद पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

आरोपियों ने दोनों भट्ठा संचालकों से मजदूर उपलब्ध कराने के लिए नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच एग्रीमेंट किया और 25 लाख 35 हजार रुपये लिए। दोनों ने तय समय पर न तो मजदूर उपलब्ध कराए गए और न ही पैसा वापस किया गया। जब संचालकों ने तीजराम से रकम वापसी की मांग की तो वह टालमटोल करता रहा और बाद में उसका नंबर बंद हो गया।  इसके बाद, दोनों भट्ठा संचालकों ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर पुलगांव थाना पुलिस ने तीजराम केवट और कमल सिंह निषाद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives