Home » पत्थर खदान में हादसा : तीन श्रमिक झुलसे, अस्पताल दाखिल
दुर्ग-भिलाई

पत्थर खदान में हादसा : तीन श्रमिक झुलसे, अस्पताल दाखिल

दुर्ग। पत्थर खदान में हादसा होने से तीन श्रमिक के झुलसने की खबर सामने आई है। घटना दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र का है। यहां स्थित पत्थर खदान में हादसा हुआ है। घायलों को भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। नंदिनी थाने की पुलिस मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, खदान में माउंट ड्रिलिंग मशीन में डीजल फीलिंग के वक्त अचानक गर्म डीजल ड्राइवर समेत तीन श्रमिकों पर छिटक गया, जिससे तीनों बुरी तरह झुलस गए। नंदनी थाना टीआई सतीश साहू ने बताया कि लगातार पत्थर में ड्रिलिंग की वजह से मशीन गर्म हो चुकी थी और इसी दौरान उसमें डीजल भरा जा रहा था। गर्म होने के वजह से डीजल डालते ही टैंक से डीजल छिटक गया, जिससे तीन लोग झुलस गए। घायलों  को दुर्ग जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत बिगड़ते देख सेक्टर 9 हॉस्पिटल रिफर किया गया। अस्पताल के बर्न यूनिट में तीनों का इलाज जारी है।

Search

Archives