Home » संसद की नयी इमारत नाम ‘भारत का संसद भवन’
दिल्ली-एनसीआर देश

संसद की नयी इमारत नाम ‘भारत का संसद भवन’

नईदिल्ली. संसद की नयी इमारत को ‘भारत का संसद भवन’ नाम दिया गया है। लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।  सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा गया, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष को यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि नयी दिल्ली स्थित भूखंड संख्या 118 में संसद भवन की परिसीमा में एवं मौजूदा संसद भवन के पूर्व में स्थित संसद की नयी इमारत, जिसके दक्षिण में रायसीना रोड और उत्तर में रेड क्रॉस रोड है, उसे ‘भारत का संसद भवन’ नाम दिया गया है।’’

 

Search

Archives