दिल्ली। मंगलवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एअर इंडिया (Air India) के विमान से कुछ मीटर दूर खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। मीडिया के मुताबिक, यह बस एयर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की थी, जो कई एयरलाइंस के लिए ग्राउंड सर्विस देती है।
सुखद पहलू यह रहा कि आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि इस घटना में कोई घायल हुआ या नहीं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में बस पूरी तरह आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। जांच जारी है।







