नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि वह अभी अभिनेता राजपाल नौरंग यादव को जेल नहीं भेजेगा।
न्यायमूर्ति र्स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि चेक बाउंस के मामलों में शिकायतकर्ता को बड़ी रकम का भुगतान कर दिया है। साथ ही अदालत ने दोषी करार देकर सजा सुनाने के ट्रायल कोर्ट निर्णय पर जिरह करने की अनुमति देते हुए अदालत ने मामले की सुनवाई एक अप्रैल के लिए स्थगित कर दी। अदालत ने उक्त टिप्पणी तब की जब राजपाल यादव की तरफ से कहा गया कि वे सजा पर रोक लगाने के लिए एक और अर्जी दे रहे हैं। इस पर पीठ ने कहा कि अब अदालत उन्हें जेल नहीं भेज रही है। मामले से जुड़ी मुख्य याचिका पर अदालत अब सुनवाई करेगी। इस दौरान राजपाल यादव अदालत में मौजूद रहे।







