Home » सेलेबी को झटका : सुरक्षा मंजूरी रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
दिल्ली-एनसीआर

सेलेबी को झटका : सुरक्षा मंजूरी रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

नई दिल्ली।  सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने  तुर्किये की फर्म सेलेबी की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें विमानन नियामक बीसीएएस की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में उसकी सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के आदेश को चुनौती दी गई थी। जस्टिस सचिन दत्ता ने 23 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद आज कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।

नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने 15 मई को सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी। इससे कुछ दिन यानी पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन किया था। तुर्किये ने पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर भारत के हमलों की निंदा की थी।

Search

Archives