Home » रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट… दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम
छत्तीसगढ़

रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट… दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक से चाकू की नोक पर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शुभम राव मराठा वार्ड नंबर 9 तेलंगापारा रतनपुर का निवासी है और सावन स्वीट्स के सामने गन्ना रस की दुकान चलाता है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च की रात करीब 8 बजे वह रानीगांव स्थित शासकीय शराब दुकान से दो पाव शराब लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान शराब भट्ठी के सामने सड़क पर करैहापारा निवासी विक्कू राव अपने एक अन्य साथी के साथ उसका रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि दोनों ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए युवक से अश्लील गाली गलौच शुरू कर दी। जब शुभम राव ने पैसे देने से इंकान किया तो आरोपियों में से एक ने चाकू निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के माहौल में आरोपियों ने उससे करीब 2 हजार रूपए छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित युवक ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी और फिर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर रतनपुर पुलिस ने आरोपी विक्कू रावत और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ धारा 119, 126, 296, 351 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Search

Archives